फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला कुमार व जिला केसरी खिताब पाने के लिए आज भिड़ेंगे पहलवान

Sat, 17 Oct 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में दो दिवसीय जिलास्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता शनिवार व रविवार को होगी। इसमें जिला कुमार, जिला केसरी, जिला कुमारी और महिला वर्ग के खिताब के लिए मुकाबले होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन राज्यस्तरीय स्पर्धाओं के लिए किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को 17 अक्तूबर को सुबह आठ से नौ बजे तक वजन करवाना होगा। खेल विभाग की योजना के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता में सरकारी और निजी खेल केंद्रों, अखाड़ों तथा शिक्षण संस्थानों के पहलवान भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

चयनित वरिष्ठ पहलवान 22 से 24 अक्तूबर तक पलवल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं, अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के विजेता पहलवान 29 अक्तूबर को सोनीपत में राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पुरुष पहलवानों के लिए आयु और भार वर्ग के अनुसार मुकाबले तय किए गए हैं। अंडर-17 वर्ग में 45 से 110 किलोग्राम तक के पहलवान भाग ले सकेंगे।
कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में फ्री स्टाइल तथा ग्रीको रोमन कुश्ती के लिए 55 से 130 किलोग्राम तक के भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। पुरुषों में 74 किलोग्राम तक के पहलवान जिला कुमार और इससे अधिक भार वाले पहलवान जिला केसरी के खिताब के लिए दावेदारी करेंगे।
वहीं महिला पहलवानों को भी खिताब जीतने का अवसर मिलेगा। अंडर-17 आयु वर्ग में 40 से 73 किलोग्राम, जबकि कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में 50 से 76 किलोग्राम तक के भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं में 62 किलोग्राम तक की पहलवान जिला कुमारी और इससे अधिक भार वर्ग की पहलवान जिला केसरी के खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन

वजन के समय दस्तावेज लाना अनिवार्य
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों की आयु की गणना अंडर-17 आयु वर्ग के लिए एक जनवरी 2008 और 21 वर्ष से कम वर्ग के लिए एक जनवरी 2004 के आधार पर की जाएगी। पहलवानों का वजन अखाड़ा प्रभारी की ओर से प्रस्तुत अधिकृत सूची के अनुसार होगा। सूची में खिलाड़ी का नाम, जन्मतिथि, विद्यालय और कक्षा का विवरण होना जरूरी है। वजन करवाते समय सभी पहलवानों को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कॉपी व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें