फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं कार्यकर्ता : कंवरपाल

Mon, 16 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर जिले में जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताने का आह्नान किया।
विज्ञापन

इस दौरान जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर, जगाधरी ग्रामीण मंडल, जगाधरी शहरी मंडल में कार्यशाला लगाई गई। मुख्यातिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व अति विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यकर्ताओं को 11 साल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। सरकार ने सभी क्षेत्रों व वर्गों को ध्यान में रखकर विकास किया है। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां व योजनाएं लोगों को बताएं और जागरूक करें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगाधरी शहरी प्रियंक शर्मा, प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, जगाधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद जयंत स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, पार्षद भानू प्रताप, पार्षद अंकित गोयल, पार्षद रूचि कांबोज, सीमा गुलाटी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें