फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शंटिंग करते समय कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी रेलवे वर्कशॉप में शंटिंग करते सीनियर टेक्नीशियन नरेश वैगन (डिब्बे) की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक गुरु तेगबहादुर कॉलोनी का रहने वाला था। नार्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन ने इस घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात के करीब 9 बजे शंटिंग का काम चल रहा था। जिसमें सुबह के समय माल गाड़ियों की मरम्मत के लिए उन्हें कारखाना की लाइन पर देना होता है। इसी बीच एक बोगी को टर्वसल से उतारने के बाद जब दूसरी मालगाड़ी को उतारा जा रहा था। इस दौरान अचानक नरेश दो गाड़ियों के बीच में आ गया। आसपास के कर्मचारियों ने शोर मचाया तो उन्हें बाहर निकाला गया। बुरी तरह से घायल नरेश को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई। उधर फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि मृतक के भाई रामकुमार के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें