फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो वकीलों की आकस्मिक मृत्यु से काम रहा बंद

Sat, 30 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अदालत परिसर में बैठे अधिवक्ता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दो वकीलों की आकस्मिक मृत्यु होने पर होने पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद रखा। ऐसे में पूरा दिन कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। सप्ताह भर में वकीलों ने यह तीसरी बार कामकाज को बंद रखा है। इससे पहले सिरसा और अंबाला में वकीलों के ऊपर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में काम बंद रखा था।
वहीं अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचे वादकारी कोर्ट में जाकर केस तारीख लेकर वापस चले गए। लेकिन जो लोग कोर्ट में अन्य किसी कार्य से आए थे, वे मायूस होकर लौटे। जिला बार एसोसिएशन प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि वकील रामकरण व रिटायर्ट सेशन जज बलबीर सिंह आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर शुक्रवार को कामकाज बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कामकाज बंद उनके सम्मान में किया गया है। वे हमारे पुराने साथी थे। जिला बार एसोसिएशन में करीब 2100 सदस्य पंजीकृत हैं। जिसमें से 1600 सदस्य नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं। जिला बार एसोसिएशन जिले के वकीलों के हितों की रक्षा करने, कानूनी पेशे को बढ़ावा देने और न्यायपालिका के साथ सहयोग करने का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें