फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचा घटिया राशन जाएगा वापस

Sat, 30 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में आए राशन में निकले कीड़े। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली खंड समेत आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया क्वालिटी का राशन भेजा गया। मूंगफली व सोयाबीन में कीड़े निकलने की शिकायत आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से की जा रही है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा ने इस राशन को वापस भिजवाने का निर्णय लिया है।
इसके लिए उन्होंने हरियाणा एग्रो को पत्र लिख कर राशन वापस उठाने को कहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब दूसरा राशन सप्लाई किया जाएगा। छछरौली ब्लॉक में 236 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। बारिश में राशन के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि नमी अधिक होने से राशन में कीड़े होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में वैसे भी राशन का स्टॉक कई महीनों का आता है। तीन से चार महीने की सप्लाई एक बार ही आती है। जिसे खत्म होने में काफी दिन लग जाते हैं। इसलिए आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर काफी ध्यान से जांच के बाद ही राशन बच्चों को देती है ताकि उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े। अब आंगनबाड़ी केंद्रो में जो राशन आया है उसमें काफी गड़बड़ी पाई गई।
छछरौली खंड की सीडीपीओ कुसम लता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बताया है कि जो मूंगफली व सोयाबीन भेजा गया है, उसमें कीड़े होने की शिकायत आई है। जिस पर मिश्रा रंगा ने सभी सीडीपीओ को पत्र जारी किया है। जिसमें सभी से रिपोर्ट मांगी है कि कहां-कहां पर राशन में दिक्कत है। फिलहाल छछरौली क्षेत्र से ही राशन में गड़बड़ी की रिपोर्ट आई है। इस पर छछरौली कार्यालय में राशन को वापस करने के लिए एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

केवल छछरौली ब्लॉक में ही मूंगफली व सोयाबीन में कीड़े होने की शिकायत आई है। हरियाणा एग्रो की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन सप्लाई किया जाता है। खराब राशन को वापस भेजा जाएगा। इसके लिए हरियाणा एग्रो को पत्र लिख दिया है। बच्चों व गर्भवतियों की सेहत से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। - मिश्रा रंगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें