फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल मुकाबलों में एक स्वर्ण, चार कांस्य पदक जीते

Mon, 02 Sep 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीपीएस स्कूल में हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में गुमथला गांव स्थित महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक स्वर्ण व चार कांस्य पदक हासिल किए।
स्कूल प्रबंधक डॉ. सुदेश बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल से कशिश, प्रिया, इशिका, खुशी, तनु, इरफान व अगम ने कोच राम भजन के नेतृत्व में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनकी यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मुकाम कोच राम भजन के नेतृत्व में पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक करनाल में होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नाजुक अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर रोहित अग्रवाल, वाइस प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंगला, विशा कांबोज, मोनिका कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें