फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Mon, 02 Sep 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लालद्वारा मंदिर में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ करवाया जा रहा है। कथा का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। सबसे पहले मंदिर परिसर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मंदिर कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता व महासचिव नरेंद्र पुरी के नेतृत्व में शुरू की गई। कलश यात्रा शहर की मुख्य गलियों व सड़कों से नगर का भ्रमण कर कथा स्थल पर संपन्न हुई। कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र मदान, पवन कुमार महेंद्रू, सुरेंद्र विग, कृष्ण लाल विग, राजू सचदेवा, रमेश वढेरा की अगुवाई में निकाली गई। इस दौरान भजनों पर भक्त झूमत हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

भक्तो ने कथा व्यास पंडित शिवम देव वशिष्ठ का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। दोपहर दो बजे भागवत का पूजन किया गया। शाम चार बजे कथा का शुभारंभ किया गया। पहले दिन भक्तों को भागवत का महत्व बताया गया। पंडित शिवम देव ने कहा कि भागवत श्रवण से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इससे मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शक्ति मिलती है।
विज्ञापन

नरेंद्र पुरी ने बताया कि कथा के बाद शाम सात बजे भंडारा व प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि कथा सात सितंबर तक प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक होगी। इस मौके पर वीरेंद्र विग, सतपाल शर्मा, उड़ीक चंद, राजेंद्र आनंद, सतपाल, प्रदीप मदान, रजनीश, नरेश पुरी, मूलराज भारद्वाज, बीबी सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें