फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीते 11 पदक

Tue, 29 Sep 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पदक विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद अतिथि व आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर 11 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का सोमवार को स्कूल में स्वागत किया गया।
खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता हरियाणा कराटे एसोसिएशन की ओर से कुरुक्षेत्र में करवाई गई थी। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, पांच रजत व दो कांस्य पदकों के साथ कुल 11 पदक जीते हैं।
विज्ञापन

माणिक, गुरनूर, यश व दिग्विजय ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। एविक कांबोज, मोहित, एरिक, युवराज, केशव राणा ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं कुणाल व सार्थक ने कांस्य पदक जीते हैं। प्राचार्या ऋतु सिंगला ने शिक्षकों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है और उसमें पदक जीतना खिलाड़ी के समर्पण व लगन को दर्शाता है। स्कूल प्रबंधक समिति प्रधान रंजना गोयल व महासचिव संजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत व प्रशिक्षक के मार्गदर्शन को जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें