फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम

Tue, 29 Sep 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता विद्या​र्थियों के साथ मौजूद महाविद्यालय के अध्यापकव अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय वार्षिक रंगमंच प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान पाया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने प्रथम, राशि ने द्वितीय व संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कोमल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। एकल गायन में साहिल प्रथम, अंजली द्वितीय व धैर्य तृतीय स्थान पर रहे। चरणजीत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वाद्य यंत्र वादन में मनप्रीत प्रथम, निखिल द्वितीय व ओमकार तृतीय स्थान पर रहे। आकाश ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में तृप्ति ने पहला, भूमिका ने दूसरा और ईशा ने तीसरा स्थान पाया। खुशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। काव्य पाठ में वाणी को प्रथम, श्रेया को द्वितीय और कोमल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ वंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में श्रद्धा प्रथम ,अनन्या द्वितीय और मुदित तृतीय स्थान पर रहे।
मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में वाणी जोशी ने प्रथम, कनक प्रिया ने द्वितीय और संदीप यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री प्रतियोगिता में एलिश ने प्रथम, प्रज्ञान ने द्वितीय और माधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में महाविद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम रंगमंच संयोजक डॉ. भावना सेठी, सह-संयोजक डॉ. सुनीता सिकरी, डॉ. राहुल सिंह व डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य मनोहर गोयल मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि संस्थान के ऐसे कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, मनोबल व रचनात्मकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा।

विजेता विद्यार्थियों के साथ मौजूद महाविद्यालय के अध्यापकव अन्य। संस्थान

विजेता विद्यार्थियों के साथ मौजूद महाविद्यालय के अध्यापकव अन्य। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें