फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं के साथ दो स्थानों पर झपटमारी

Fri, 08 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़कों पर पुलिस के नाके लगे होने के बाद झपटमारी हो रही है। सेक्टर-17 व व्यासपुर थानों में झपटमारी के दो मामले दर्ज हुए। सेक्टर-18 में बेटी को ट्यूशन से लेकर घर लौटती एक्टिवा सवार महिला से बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार युवक बैग छीन ले गया। गांव बसातियांवाला में बकरियां चराती अधेड़ महिला के कानों से बाइक सवार दो लोग सोने की बालियां झपट कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
सेक्टर-17 थाना पुलिस को गोविंदपुरा निवासी संदीप ने बताया कि छह अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से एक्टिवा पर सेक्टर-18 में बेटी को ट्यूशन से लेने गई थी, जहां वापसी में एक एक्टिवा सवार युवक ने उन्हें रोक लिया। देखते ही युवक ने उनकी एक्टिवा पर लटके बैग को झपट लिया और मौके से भाग गया। बैग में एक मोबाइल, दो हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास दबिश दी, पर उसका पता नहीं लगा। आरोपी बिना नंबर की एक्टिवा पर था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, गांव बसातियांवाला निवासी कशमीरों ने बताया कि वह चार अगस्त की शाम करीब पांच बजे गांव में ही बकरियां चरा रही थीं, तभी बाइक पर दो युवक आए और उसके दोनों कानों से सोने की बालियां झपट कर भाग गए। बाद में इसकी शिकायत परिजनों ने व्यासपुर थाने में दी। जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें