फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण

Thu, 11 Dec 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया और बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना महिला पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी हरदीप से जान पहचान थी। 28 नवंबर को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। हरदीप उनके घर पर आ गया और उसे घर पर अकेला पाकर उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए बोला तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें