फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 10 Apr 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। ऊंचा चांदना के नजदीक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
गुंदियाना निवासी देवी सिंह ने बताया कि वह पांसरा स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार वह और उसकी मां मिमला देवी अपने काम से चंडीगढ़ गए थे। देर शाम वह वहां से ट्रेन से लौटे और मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन उतरे थे। स्टेशन से वह अपनी मां को साइकिल पर बिठाकर अपने गांव गुंदियाना लौट रहा था।
विज्ञापन

जब वह रामनगर और ऊंचा चांदना गांव के बीच पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मां साइकिल से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जबकि वह साइकिल समेत सड़क किनारे कच्चे में गिरा। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक फरार हो गया। बाइक पर तीन युवक सवार थे। उसने लोगाें की मदद से घायल मां को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें