फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला की मौत, पति समेत छह पर केस

Sun, 18 May 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के जनक का माजरा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसे जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। छप्पर थाना पुलिस ने मृतका के भाई अंबाला के धूलकोट निवासी संजीव की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में धूलकोट निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी बहन मनीषा की शादी 23 अक्तूबर 2023 को जनक का माजरा निवासी मोंटी के साथ हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने दहेज में कार की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया। पिछले कुछ दिनों से उसकी मां की तबीयत बहुत खराब चल रही थी। इसको लेकर उसने अपने जीजा मोंटी को फोन किया। आरोप है कि उसके जीजा ने उससे गाली गलौज की और मनीषा को उनके घर छोड़ कर चला गया। कुछ दिन बाद उसकी दादी मनीषा को समझा कर उसके ससुराल छोड़ने गई। जदादी के वापस आने पर आरोपियों ने मनीषा से फिर मारपीट की। शुक्रवार रात उनके पास बहन की ससुराल से फोन आया कि मनीषा की तबीयत खराब हो गई है, उसे अस्पताल लेकर गए है। वह तभी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसकी बहन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर से पता किया तो उन्हें बताया गया कि मनीषा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें