यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक 46 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला की पहचान गांव चनेटी निवासी 46 वर्षीय फूलवती के रूप में हुई है। वह बूड़िया रोड स्थित चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास एक डॉक्टर के घर बच्चों की देखभाल का काम करती थी।पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक निवासी चनेटी ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। वीरवार शाम वह किसी कार्य से बुडिया रोड स्थित सुखमनी रिजॉर्ट की ओर जा रहा था।
इसी दौरान उसकी चाची फूलवती काम खत्म कर पैदल अपने गांव लौट रही थी। सड़क पार करते समय बूड़िया की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी चाची को टक्कर मार दी। हादसे में उनका सिर पक्की सड़क से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान बाइक चालक मौके से फरार हो
घटना के बाद अभिषेक ने घायल महिला को उठाकर डायल 112 की सहायता से सिविल अस्पताल, यमुनानगर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जगाधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच अधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। संवाद