फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से नग्न अवस्था में महिला का शव मिला है। मृतका के हाथ पर कट का निशान है। इस मामले को हत्या या आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। थाना बूड़िया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त न होने पर डेडबॉडी को शवगृह में रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
नग्न अवस्था में मिला महिला का शव
गोताखोर राजीव ने बताया कि उनकी टीम दादूपुर हेड पर नहर में एक महिला की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि फतेहपुर पुल के पास नहर में एक शव उतराता हुआ दिख रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव महिला का है, जो नग्न अवस्था में मिला है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची। इसके इंचार्ज एएसआई बलराम ने बताया कि मामला थाना बूड़िया क्षेत्र का है, जहां पुलिस को शव मिलने की सूचना दे दी गई। मृतका की उम्र करीब 40 होने का अनुमान है। मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा जाएगा।- नर सिंह, प्रभारी, थाना बूड़िया