यमुनानगर। जगाधरी के गांव जडौदी में एक महिला ने अपनी चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आम्बवाला निवासी गुरदेवी (34) की शादी कुछ साल पहले जडौदी निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। रविवार को राकेश काम पर गया हुआ था। जबकि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में जब गुरदेवी की बड़ी बेटी घर के अंदर गई तो उसे मां कमरे में फंदे पर लटकी मिली। उसने अपनी चुनरी से फंदा लगाया हुआ था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जगाधरी पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।