फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खाते से उड़ाए 1.18 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने खेड़ा मोहल्ला निवासी दुकानदार अरुण कुमार को ठगी का शिकार बनाया। एक महिला ने खुद को एसबीआई एक्जीक्यूटिव बताकर क्रेडिट कार्ड रिन्यूवल करवाने की बात कहकर दुकानदार को बातों में फंसाया, इसके बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी भेजा। ओटीपी पूछ कर महिला ठग ने उसके खाते से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
खेड़ा मोहल्ला निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी खेड़ा मोहल्ला में ही दुकान है। उसका एसबीआई में खाता है। वह 21 अक्तूबर को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि वह एसबीआई एक्जीक्यूटिव है। महिला ने कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड रिन्यूवल करना है। वह आरोपी महिला की बातों में आ गया। इसके बाद महिला ने टोल फ्री नंबर से फोन करवाया।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने उससे कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड का बकाया नए कार्ड ट्रांसफर करना है, जिसके लिए उसे कार्ड का सीवीवी नंबर और ओटीपी नंबर बताना होगा। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर ओटीपी भेजा। उसने महिला पर विश्वास करके ओटीपी नंबर बता दिया। जिसके बाद उसके मोबाइल से उसके खाते से पहले 113962 रुपये, इसके बाद 5000 रुपये कटने के दो संदेश आए। पैसे निकलने का मैसेज देख कर वह हैरान रह गया। उसने बैंक जाकर जांच करवाई तो पता चला कि उसके खाते से ऑनलाइन रुपये निकाले गए है।
विज्ञापन

पहले वह अपने स्तर पर जांच करता रहा।आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें