फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वीडियो बनाने से रोका तो महिला एएसआई पर कर दिया हमला

Sat, 21 Sep 2024 08:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। लड़ाई-झगड़े के मामले में थाने में चल रही पंचायत में एक महिला ने महिला एएसआई के साथ मारपीट की गई। एएसआई ने हमलावर महिला को पंचायत की वीडियो बनाने से रोका था। पुलिस ने हमलावर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना रादौर की एएसआई कोमल रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आशा रानी निवासी नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज रादौर में पुलिस को दी शिकायत दी थी कि उनके पड़ोसी लक्ष्मण व अन्य लोगों ने उनके साथ लडाई-झगड़ा व छेड़खानी की है। जिसको लेकर उसने 19 सितंबर को दोपहर लगभग ढाई बजे दोनों पक्षों को मामले की सच्चाई जानने के लिए थाने बुलाया था। इस दौरान शिकायतकर्ता के बेटे अमित व उत्तरवादी लक्ष्मण को कार्रवाई के लिए थाने में बैठाया गया था। तभी मिंकी एक पक्ष की ओर से अपने फोन लेकर अंदर आ गई और वीडियो बनाने लगी। आरोप है कि मिंकी ने महिला पुलिस कर्मचारी कोमल के साथ गाली गलौज किया और उसे बालो से पकड़कर नीचे गिरा दिया। वहीं महिला कर्मचारी के मुंह पर थप्पड, मुक्के मारे व पेट पर लाते मारी। तभी थाने में आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर हमलावर को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें