फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय पर 22 को करेंगे प्रदर्शन : शर्मा

Sun, 07 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मांगों को लेकर साढौरा से सरकारी विभागों में नियमित व अनियमित कर्मचारी 22 जुलाई को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। यह बात खंड कार्यकारिणी बैठक में सर्व कर्मचारी संघ से खंड साढौरा के सचिव पवन शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि उक्त रोष प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए खंड के सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। टीम में शामिल सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों का चार वर्षों का 20 प्रतिशत वार्षिक दर से वेतन बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, लिपिक वर्ग को पंजाब के समान वेतनमान देने, ऑनलाइन की बजाय प्रार्थना पत्र पर तबादला नीति बनाने की मांगें शामिल हैं। इस मौके पर एसकेएस से खंड कोषाध्यक्ष कुलविंदर सिंह, सह सचिव मेहरूम, सदस्य रजत, जिला कार्यकारिणी सदस्य रिंकू कुमार, विजय कुमार, एएचपीसी से राज्य प्रेस सचिव मनजिंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग से मांगेराम व प्रिंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें