फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदार को पीटकर दुकान में जड़ा ताला, लघु सचिवालय में रात को दिया धरना

Sun, 07 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया चौकी पुलिस से कुछ दूरी पर ही शुक्रवार रात दुकानदार से कुछ लोगों व महिलाओं ने मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर दुकानदार के ससुराल पक्ष से थे। हमलावरों ने उसकी दुकान पर ताला जड़ दिया। इस पर पीड़ित रात में ही लघु सचिवालय में धरने पर बैठ गया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दुकानदार अनुज महेश्वरी को चौकी में लेकर गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष से बात करते हुए दुकान व घर की चाबी उसे वापस करवा दी।
जगाधरी निवासी अनुज महेश्वरी ने बताया कि बूडिया गेट पुलिस चौकी के साथ ही उसकी बाला जी जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार रात दुकान पर साफ सफाई कर रहा था। तभी कुछ लोग आए और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के साथ महिलाएं भी थी। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसे दुकान से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया। दुकान के ऊपर उसका घर है उस पर भी आरोपियों ने ताला लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अनुज अपना बिस्तर लेकर लघु सचिवालय में पहुंचा गया और गेट पर धरना देकर बैठ गया। अनुज ने बताया कि अब उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है, इसलिए वह लघु सचिवालय में ही रहेगा। मामले की सूचना पाते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अनुज से बात की।
अनुज ने पुलिस को बताया कि हमलावर ससुराल पक्ष से हैं। उसकी शादी 14 साल पहले उत्तर प्रदेश के देवबंद की रीमा के साथ हुई थी। इसी साल फरवरी में रीमा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। तब उसकी ससुराल वालों ने उस पर रीमा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया था। इस पर वह दो माह से जेल में था।
कुछ समय पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। अनुज का आरोप है कि उसके जेल जाते ही सुसराल वालों ने उसकी दुकान पर कब्जा कर लिया। दुकान पर ताला लगा दिया। दुकान के अंदर करीब 45 लाख रुपये का सामान पड़ा था जो आरोपियों ने चोरी कर लिया। ससुराल वाले उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस अनुज को बूड़िया चौकी में लेकर गई।
विज्ञापन

वहां पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुलाया। बूड़िया चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि दोनों का पारिवारिक मामला है। दूसरे पक्ष से दुकान व घर की चाबी लेकर अनुज महेश्वरी को दिलवा दी है। हमलावरों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें