फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री के आवास पर करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 18 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय गेट पर निगम व दमकल कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें की अनदेखी करने पर कृषि मंत्री के आवास पर भूख हड़ताल करेंगे।
अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला की। वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल व अग्निश्मन संघ के इकाई सचिव रिंकू कुमार ने कहा कि सात अगस्त को संघ ने तालिकाओं परिषदों निगम व अग्निश्मन केद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों के संदर्भ में निकाय मंत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों व संघ के पदाधिकारी के मध्य हुई वार्ता में मंत्री ने कुछ मांगों पर सहमति जताई थी। अभी तक इन मांगों की चिठ्ठियां जारी नहीं की गई। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया अगर समय रहते सरकार ने मानी गई मांगों के पत्र परिपत्र जारी नहीं किए तो 24 दिसंबर को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास रादौर में जाकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद नौ व 10 जनवरी को 12-12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

संघ नेताओं ने बताया कि निगम में कार्यरत पे-रोल सफाई कर्मचारियों का दिसंबर 2017 से बढ़े हुए वेतन का एरियर लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये रुका पड़ा है। इस एरियर को जारी करवाने के लिए संघ कई बार आंदोलन भी कर चुका है। इस मौके पर बलदीप, रमन, सोरण ढलोर, कमलेश, मोहन लाल, सुरेश कुमार, विजेंद्र सिंह, विक्की वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें