फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम की पत्नी को सौंपा मांगपत्र

Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। आंबेडकर क्रांति मिशन के संस्थापक दलीप कंडारा नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी से चंडीगढ़ में मिला। दलीप कंडारा ने सफाई कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सुमन सैनी को सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इसमें महिला सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी के समय को सुबह एक घंटा देरी से करने की मांग मुख्य रही। महिला सफाई कर्मचारियों को अपने बच्चों को सुबह स्कूल के लिए तैयार करने का समय नहीं लग पाता। जिससे उनके बच्चों की शिक्षा पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं नगर निगम यमुनानगर में पिछले कई सालों से सफाई कर्मचारी का एरियर का लगभग 6 करोड़ रुपये पेंडिंग है। जिसे जल्द से जल्द दिलाने का व कच्चे कर्मचारियों को 26 हजार रुपये का वेतन जो कि मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर को जींद रैली घोषणा कि थी उसको जल्द लागू करवाया जाये। इस अवसर पर डॉ. राजेंदर सैनी, संतोष, आशिमा कांडारा, विपुल आदिवाल, अमन, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें