फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पत्नी छोड़कर गई मायके, पति ने फंदा लगा दी जान

Fri, 20 Mar 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की शिवपुरी-बी कॉलोनी में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी करीब छह महीने पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
इसके बाद से वह अपने बच्चे दो बच्चों के साथ घर में रहता था। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शिवपुरी-बी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय जरनैल सिंह यमुनानगर सब्जी मंडी के पास ढाबा चलाता था। पूछताछ में पता चला है कि करीब छह महीने पहले जरनल सिंह की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ घर में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरनैल सिंह बुधवार की रात खाना खाकर छत के ऊपर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो जरनैल सिंह फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें