फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कॉलोनियों से आ रहा गंदा पानी रोकने की मांग

Fri, 20 Mar 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मलिकपुर बांगर में कृषि योग्य भूमि में भरा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। गांव मलिकपुर बांगर में कृषि योग्य भूमि से गांव के गंदे पानी की निकासी रोकने को लेकर समाधान शिविर में शिकायत देकर समाधान की गुहार लगाई। गांव के सचिन कुमार ने बताया कि गांव के साथ लगती उनकी कृषि योग्य जमीन में पिछले कई वर्षो से लगातार गांव की दो कॉलोनियों का गंदा पानी आ रहा है जिसके कारण उनकी खेती योग्य भूमि खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, फिर भी समाधान नहीं हुआ। कुछ समय पहले अधिकारियों ने दौरा किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें