यमुनानगर। पहिए में ट्रक की हवा चैक कराने के लिए उतरे क्लीनर और ट्रक ड्राइवर से कार सवार तीन युवकों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 37 हजार रुपये की नकदी थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी निवासी समीर ने बताया कि वह ट्रक पर क्लीनर है। उस ट्रक पर मोसिन ड्राइवर है। 24 नवंबर को वे बिहार गए थे। वहां से धान लोड कर करनाल आए। करनाल में धान उतारने के बाद उन्होंने 37 हजार रुपये किराए के लिए थे और वे बेलगढ़ यमुनानगर में बजरी लेने के लिए निकल गए थे। यह बात 27 नवंबर की है। औरंगाबाद के पास आने पर ड्राइवर मोसिन ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और टायरों में हवा चैक की। इसी दौरान तीन युवक एक कार में वहां पर आकर रुके। उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी जेब से उसका पर्स निकाल दिया। पर्स में 37 हजार रुपये कैश और अन्य दस्तावेज थे ।