फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर जब हो गया अतिक्रमण तब जागा निगम, केवल 11 दुकानदारों के ही काटे चालान

विज्ञापन
रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाती निगम की टीम - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। ट्विन सिटी लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रही है और अब जब सड़कों पर अतिक्रमण पूरी तरह से हो गया, तब नगर निगम को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की याद आई। हालांकि निगम ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू जरूर की, किंतु कछुआ चाल की तरह। शुक्रवार को निगम कर्मचारी मात्र 11 दुकानदारों के ही चालान काट पाया। जबकि शहर अतिक्रमण से अटा पड़ा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यह कार्रवाई रेलवे रोड व वर्कशॉप रोड पर की है। जगाधरी में सिविल लाइन, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड, बस स्टैंड व अन्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने इस दौरान सड़कों पर रखा दुकानदारों का सामान जब्त किया और अतिक्रमण करने पर नौ व गंदगी फैलाने वाले दो दुकानदारों के चालान किए।
यमुनानगर में सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते का गठन किया गया है। जिसमें एएसआई सुमित बेंस, पांच बेलदार, पांच अतिक्रमण रिमूवर, 15 होमगार्ड शामिल किए गए है। निगम की इस टीम ने शुक्रवार को रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से न्यू मार्केट तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया। इसके बाद जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से महिला थाना तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने पर निगम अधिकारियों ने किसान आयरन स्टोर व एसएस इंटरप्राजिज के दुकानदारों का चालान किया।
विज्ञापन

उधर जगाधरी में सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने सिविल लाइन, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड, बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण हटाया। टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, रामकेश, अमर सिंह, शशि व होमगार्ड के जवान शामिल थे। निगम की टीम ने इस दौरान गंदगी फैलाने पर दो दुकानदारों और अतिक्रमण करने पर सात दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान किए गए। दुकानदारों ने मौके पर ही चालान का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें