फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी विक्षोभ से इस सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Thu, 04 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में बुधवार की सुबह हल्की धुंध के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। दिसंबर शुरू होने के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सर्दी ज्यादा रही। वहीं, इस सप्ताह से सर्दी और बढ़ने की संभावना है। करीब चार-पांच दिन जिले का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। ऐसा एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण है। इस दौरान चार से आठ दिसंबर तक बादल छाने और धूप कम निकलने की संभावना है। इससे सर्दी में इजाफा होगा। ऐसे में बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड रही।

इस दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दिन ढलने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई। इसका असर शाम को शहर की सड़कों व बाजार में देखने को मिला। लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए और दस बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह सर्दी में इजाफा होगा। हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सात दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील संभावित है। इस दौरान चार दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आठ दिसंबर तक मौसम में बदलाव होगा। बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं इसके साथ हवा में बार बार बदलाव देखने को मिलेगा। हवा चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। इस दौरान आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने से अलसुबह धुंध भी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, आठ दिसंबर से उत्तर व उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से ठंड में वृद्धि होगी। विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें