फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम ने अचानक ली करवट, झमाझम बारिश से राहत

Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मौसम ने रविवार शाम एक बार फिर करवट ले ली। अचानक बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद करीब आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। थोड़ी ही देर में सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
लोगों ने सुहावने मौसम के बीच बाजार में चटपटी चीजों का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार राहत की बात यह है कि एक सप्ताह तक लोगों को तेज धूप व लू के थपेड़ों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय पहले की अपेक्षा थोड़ी गर्मी ज्यादा थी। शाम छह बजे मौसम अचानक बदल गया और बादल उमड़ आए। आधे घंटे की बारिश से कई जगह पानी-पानी हो गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। गनीमत यह रही कि अब खेतों में गेहूं की सारी फसल कट चुकी है। जिससे मंडियों में गेहूं की आवक न के बराबर ही रह गई है। जिस कारण अब अनाज मंडियां सुनसान होने लगी हैं। उठान भी हो चुका है। अब जो गेहूं मंडियों में रह गई है उसे शेड के नीचे ही लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें