फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत सौ प्रतिशत घरों तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेती वर्कर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के द्वारा जल एवं सीवरेज समिति का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुक्रवार को कंबोज धर्मशाला में समापन हो गया। अध्यक्षता उपमंडल अभियंता रवि नायक ने की। जिला सलाहकार रजनी गोयल ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत यमुनानगर के 100 प्रतिशत घरों में पानी पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि 11 सदस्यों की इस कमेटी में 50 प्रतिशत महिलाओं का वीडब्ल्यूएससी समिति में सदस्य होना अनिवार्य है, क्योंकि पानी से संबंधित कार्य महिला शक्ति ही करती हैं। इसलिए पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करें, इसे व्यर्थ बिल्कुल न बहने दें। रजनी गोयल ने बताया कि पानी के बिलिंग की ऑनलाइन सेवा का प्रावधान कर दिया गया है। बिलिंग सिस्टम तक पहुंच भारत में हर जगह उपलब्ध है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से भुगतान के लिए समिति के सदस्य समुदाय को प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जल एवं सीवरेज समितियों की टेलीफोन डायरेक्टरी भी दिखाई गई।। उपमंडल अभियंता रवि नायक एवं जूनियर इंजीनियर रामेश्वर कुमार ने फील्ड टेस्टिंग की जांच के बारे में विस्तार से बताया। पानी का सैंपल की जांच के बारे में प्रेरित किया। रिसोर्स पर्सन लखविंद्र सिंह द्वारा समिति के कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

बीआरसी अशोक कुमार व राजवीर सिंह ने पानी बचाने के बारे में प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर में गांव खुर्दबन, बैंडी, सिकंदरा, घिलौर, हड़ताल, गुमथला राव ,अलाहर, जठलाना, माधोपुर, उन्हेंडी, लाल छप्पर, सांगीपुर, जगधौली, बापौली, नगला सदान, भागू माजरा की जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों, पंप ऑप्रेटर, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्यों आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें