फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरिज इलेवन ने स्टोर की टीम को 90 रन से हराया

विज्ञापन
मैच जीतने वाली टीम का उत्साह बढ़ाते मुख्य अतिथि। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंटरशॉप लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच पूल बी की कैरिज इलेवन व स्टोर इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कैरिज इलेवन ने स्टोर इलेवन को 90 रनों से परास्त किया। कैरिज इलेवन के बल्लेबाज पंकज कुमार ने सर्वाधिक नाबाद 127 रन बनाए।
स्टोर इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और कैरिज इलेवन के कैप्टन को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जगाधरी वर्कशॉप के डिप्टी सीईई प्रेम सिंह मीणा व मडंल खेल अधिकारी राजीव बजाज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया व दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कैरिज इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन का बड़ा स्कोर का लक्ष्य स्टोर इलेवन के समक्ष रखा। कैरिज इलेवन की तरफ से पंकज कुमार ने सर्वाधिक नाबाद 127 रन बनाए और अमन ने 53 रन बनाकर एक विशाल स्कोर स्टोर इलेवन के समक्ष खड़ा किया। 228 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी स्टोर इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 137 रन ही बना पाई। इस तरह से कैरेज इलेवन ने एक तरफा मैच में स्टोर एलेवन को 90 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डिप्टी सीईई प्रेम सिंह मीणा एवं मंडल के अधिकारी राजीव बजाज ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। जिससे खेल में अनुशासन बना रहता है। शनिवार को वैगन इलेवन व सीडब्ल्यूएम कंपलेक्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल खेल अधिकारी राजीव बजाज, डिप्टी सीएमएम राम मेहर, एसपीओ पीके शर्मा, एसएमएम निखिल गुप्ता, डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. उपेंद्र , मंडल खेल सचिव शशि बख्शी, सचिव मुकेश कुमार, मंडल खेल सह सचिव पंकज चुघ, संदीप दत्ता और यूनियन व एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। जबकि मैच की अंपायरिंग साहिल शर्मा व जोंटी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें