फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दस घंटे की बारिश में सड़क से घर तक भरा पानी

Tue, 01 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार की रात से 11 बजे से सोमवार की सुबह नौ बजे तक रुक-रुक तेज बारिश हुई। शहर की कई कॉलोनियों के घरों में आधी रात के समय पानी घुस गया। लोगों रात भर घरों से पानी निकालने और सामान बचाने में जुटे रहे। वहीं लोगों के घरों रखा सामान खराब हो गया।
मॉडल टाउन से लगती प्रोफेसर कॉलोनी, शक्तिनगर के घरों में रविवार देर रात बारिश का पानी घरों में घुस गया। यही हाल कुलदीप नगर, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी, आजाद नगर, दशमेश कॉलोनी, कैंप व जगाधरी की कई कॉलोनियों में रहा। सोमवार सुबह तक गलियों सहित घरों में एक से दो फीट जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

पूरी रात लोग घरों से पानी निकालने और घरेलू सामान समेटने में लगे रहे। कई घरों में पानी से राशन व अन्य सामान खराब हो गया। पानी में जहरीले जीव व करंट के भय के बीच लोगों ने जाग कर रात काटी। कई जगह पूरी रात बिजली गुल रहने से भी लोग बेहाल रहे। सुबह 11 बजे घरों व गलियों से पानी उतरा तो लोग कीचड़ साफ करने में जुट गए।
शहर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
जिले में रविवार रात 11 बजे से बारिश शुरू हुई और सोमवार की सुबह नौ बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इस बीच कई बार तेज बारिश भी हुई। सभी सात खंड कवर करते हुए जिले में औसत 49.14 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक शहरी क्षेत्र वाले जगाधरी खंड में 81 बारिश हुई। सबसे कम व्यासपुर में 20 एमएम बारिश हुई।
दोपहर तक ठप रही यातायात व्यवस्था

अंडरपास बंद, सड़कों पर पानी में रेंगे वाहन- बारिश के जलभराव से रविवार दोपहर तक शहर में यातायात व्यवस्था ठप रही। जमना गली व गांधीनगर में रेलवे के अंडरपास में तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे यहां से सुबह से आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इस रास्ते निकलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को चांदपुर आरओबी के रास्ते घूम कर आना-जाना पड़ा। ऐसे ही पुराने एनएच-73, सहारनपुर-कुरुक्षेत्र, अंबाला-जगाधरी सहित अन्य सड़कों पर जलभराव में वाहन रेंगते हुए दिखे। पानी के बीच कई वाहन बंद हो गए, जिन्हें चालक व आसपास के लोग धकेलते नजर आए।
घर में पानी, पूरी रात सो नहीं सका

कुलदीप नगर के अजीत कुमार दुबे ने कहा कि रात 11 बजे से कॉलोनी के घरों में दो फीट तक पानी घुस गया। पानी से राशन व अन्य सामान खराब हो गया। बेड, चारपाई व बिस्तर पानी से तर हो गए। इस तरह पूरी रात न कुछ खा पाए और न सो पाए। घरों से पानी निकालने व सामान समेटने में जागते रहे। बारिश के साथ सीवरेज का पानी घरों में आया, जिससे दुर्गंध व उमस में बेहाल हुए। पानी से जहरीले जीव व करंट का डर लगा रहा।
विज्ञापन

रात में दुकान खोलकर बचाया सामान

विजय कॉलोनी निवासी राजेश सैनी ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। कई बार पानी दुकान में घुस गया और अंदर रखा सामान खराब हुआ। जलभराव देख दुकान बंद रखनी पड़ रही है। यही स्थिति सैकड़ों दुकानदारों की है। रात में हुई बारिश में भी दुकान में पानी आ गया। देर रात एक बजे दुकान खोल सामान को पानी से बचाने की जुगत में लगे रहे। प्रशासन को जलनिकासी के सही प्रबंध करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें