फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिल में घुसा पानी, 1.10 लाख क्विंटल चीनी खराब

Tue, 01 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश का पानी एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल के दो गोदाम में घुस गया। इससे गोदामों में रखे 2.20 लाख में से 1.10 लाख क्विंटल चीनी खराब हो गई। ऐसे में मिल को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पानी लग जाने के कारण मशीनरी भी क्षतिग्रस्त हुई है।
दोनों गोदामों में पानी पीछे से निकल रहे गंदे नाले के ओवरफ्लो होने से आया है। गोदामों के अंदर चार-चार फीट पानी घुस गया जिससे नीचे से लेकर ऊपर तक सीलन चढ़ गई और 1.10 लाख क्विंटल चीनी खराब हो गई। मिल से हरियाणा के अलावा हिमाचल, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, आसाम पंजाब व जम्मू कश्मीर तक चीनी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शुगर मिल के जीएम राजीव मिश्रा ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ नाले का पानी चीनी के गोदामों में आया। नाले पर लोगों ने निर्माण कर कब्जे कर रखे हैं, इससे निकासी बाधित हुई। शटर के नीचे से गोदामों के अंदर पानी घुस आया। ऐसे में मजदूरों व जेसीबी की मदद से पानी को बाहर निकाला गया। तब तक चीनी को काफी नुकसान हो चुका था। प्रशासन नाले के ऊपर से अवैध कब्जे को हटवाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें