फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

विज्ञापन
महापौर व निगम के उप आयुक्त को ज्ञापन देने जाते मायापुरी कॉलोनी के लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नियमित होने के बाद भी विकास कार्य शुरू न होने पर वार्ड नंबर 22 की मोती बाग कॉलोनी के बाशिंदे सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि नियमित होने के बाद भी उनकी कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मेयर मदन चौहान व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार को ज्ञापन दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 17 जनवरी तक कॉलोनी में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वे 18 जनवरी को मेयर कार्यालय का घेराव करेंगे।
मोती बाग कॉलोनी निवासी हरिनारायण शर्मा, रघुवीर सिंह, बाबू राम, महेश कुमार, राजेश कांबोज, हरदेव सिंह, उमेद सिंह, नीरज कुमार आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी को बसे हुए 20 साल से अधिक हो गया है। अभी तक कॉलोनी के लोग विकास को तरस रहे है। नियमित होने के बावजूद इस कालोनी में विकास कार्य शुरू नहीं करवाए गए हैं। अधिकारियों से जब इस बारे बात की जाती है तो जवाब यही मिलता है कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। समझ नहीं आ रहा है कि आखिर टेंडर प्रक्रिया कब पूरी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी गलियों में बहता है। बारिश के दिनों में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कालोनी वासियों ने मांग कि है कि उनकी कॉलोनी की सभी गलियों को पक्का किया जाए। गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं। कॉलोनी में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनाई जाए। बिजली के पोल लगवाए जाएं और जब तक कॉलोनी का विकास नहीं होता तब तक विकास शुल्क लिया जाना बंद किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मेयर व उप निगमायुक्त अशोक कुमार को दिए ज्ञापन में 17 जनवरी तक कॉलोनी में विकास कार्य शुरू करवाने की मांग रखी और चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो 18 जनवरी को मेयर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त अशोक कुमार ने उन्हें बताया कि नगर निगम की ओर से दो माह पहले टेंडर जारी किया था। किसी एजेंसी ने टेंडर नहीं उठाया। दोबारा टेंडर लगाए गए है। टेंडर अलॉट होते ही काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें