संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सतगुरु बावा लाल दयाल जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर श्री लाल द्वारा मंदिर द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को छोटी लाइन एवं प्रोफेसर कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई। जागो जागो प्यारयो जगाने वाले आ गए, बावा लाल जी के सेवक दर्शन करवाने आ गए पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
श्री लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश मेहता ने भी अपने परिवार के साथ बावा लाल जी के स्वरूप को माथा टेककर आशीर्वाद लिया। प्रबंध कमेटी से जुड़े दविंद्र मेहता ने बताया कि श्री लाल द्वारा मंदिर यमुनानगर में 31 जनवरी को सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का जन्म उत्सव वार्षिक दूज के रूप में मनाया जाएगा और 2 फरवरी को बसंत पंचमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समागम के प्रचार प्रसार व सेवकों को आमंत्रित करने को लेकर प्रबंधक कमेटी द्वारा आजकल प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है । प्रभात फेरियां 21 जनवरी से निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 24 व 25 जनवरी को प्रभात फेरी प्रोफेसर कॉलोनी में निकाली जाएगी। 26 व 27 जनवरी को सेक्टर 17 हुड्डा, 28 जनवरी को सुंदर नगर व 29 जनवरी को लाल द्वारा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर गुलशन गुलाटी, सोनू मेहता, राजीव गांधी, बॉबी वासन, संदीप दत्ता ,मोनू मेहता ,ऋषभ हांडा , अंजय बिबरा , रजनीश तलवार उपस्थित रहे।