फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को समाज की सेवा के लिए किया प्रेरित

Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर दामला गांव में शुरू हुआ। इसका उद्देश्य स्वयंसेवकों में सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का संचार करना है। सहभागियों के बीच एकता और समर्पण की भावना जगाने के लिए एनएसएस गीत गाया गया।
कॉलेज के अधिकारिक प्रधानाचार्य डॉ. अनिल धवन ने व्याख्यान में युवाओं, स्वयं सेवकों की 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेव कों को राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। सांख्यिकी की एसोसिएट प्राध्यापिका डॉ. ममता ओबेरॉय ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित करते हुए स्वयं सेवकों को यातायात नियमों और सुरक्षित व्यवहार के प्रति संवेदनशील बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद स्वयंसेवकों ने दामला गांव में साक्षरता सर्वेक्षण में भाग लेकर निवासियों की शैक्षिक स्थिति का आंकलन किया और सुधार के क्षेत्रों की पहचान की। शाम के सत्र में उत्साहपूर्ण खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खो खो, दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थी। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वकील सिंह, डॉ. पूजा रानी और डॉ. राहुल सिंह ने स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें