फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत

Fri, 07 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। नाले की दीवार पर लेटा व्यक्ति अचानक नाले में गिर गया। नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हादसा थाना शहर जगाधरी के मछली बाजार के पास हुआ। बताया जा रहा है एक व्यक्ति मछली बाजार के पास नाले की दीवार पर लेटा था। अचानक वह नाले में गिर गया। उसने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उसे बाहर निकलवाया। अस्पताल मे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ शहर थाना जगाधरी जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें