फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर दिया अनुशासन का परिचय

Mon, 06 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव रसूलपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिलेभर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय दिया। देवधर मंडल, प्रताप नगर मंडल, भूड़कलां मंडल, रंजीतपुर मंडल, सलेमपुर कोही मंडल, साढौरा मंडल, रसूलपुर मंडल, लाहडपुर मंडल, रत्तुवाला मंडल, व्यासपुर मंडल, मछरौली मंडल, मलिकपुर बांगर मंडल, खारवन मंडल, याकुबपुर मंडल, बलौली मंडल, ललहाड़ी मंडल, जगाधरी स्थित गुरु गोबिंद सिंह उपनगर, शिवाजी उप नगर व महाराणा प्रताप उपनगर में पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुए।
जगाधरी शहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष व विजय दशमी उत्सव के उपलक्ष्य में 20 मंडलों में पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पथ संचलन के दौरान जहां स्वयं सेवकों ने अनुशासन, संगठन व राष्ट्र भक्ति का प्रदर्शन किया। पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा की और भारत माता के जयकारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

जगाधरी के एसडी सीसे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति भारत गर्ग मुख्य अतिथि रहे। जबकि अंबाला विभाग कार्यवाह महेंद्र चौहान मुख्य वक्ता रहे। वहीं, मक्खन लाल शिबूमल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी अश्वनी सिंगला मुख्य अतिथि व सह प्रांत मुख्यमार्ग प्रमुख राजबीर मुख्य वक्ता रहे।
वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन कॉलेज प्रिंसिपल करुणा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि सह विभाग कार्यवाह राजकुमार मुख्य वक्ता रहे। समाजसेवी भारत गर्ग ने कहा कि आरएसएस निस्वार्थ भाव से देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि संघ स्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार ने उस समय महसूस किया था कि देश के आजाद होने के बाद उसे कैसे चलाएंगे। देशभक्ति व निस्वार्थ भाव से काम करने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 1925 में आरएसएस की स्थापना की।
विज्ञापन

साढौरा पथ संचलन पर की पुष्प वर्षा
साढौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा डीएवी स्कूल में संघ की स्थापना के 100वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया। इसके अलावा शस्त्र पूजन व पथ संचलन गांव रसूलपुर व लाहड़पुर में होने के अलावा गांव रतुवाला में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन डीएवी स्कूल से शुरू होकर बस स्टैण्ड, थाना वाली गली व मुख्य बाजार से होता हुआ डीएवी स्कूल पर ही संपन्न हुआ। संघ की स्थापना के 100वें वर्ष के उपलक्ष्य में डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी अमित सेतिया कार्यक्रम अध्यक्ष शामिल हुए। साथ ही शस्त्र पूजन भी किया गया फिर शहर में पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान संघ ने एकजुटता और देश की अखंडता का संदेश भी दिया। संवाद

गांव रसूलपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। आयोजक

गांव रसूलपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें