फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विक्की पारचा बने संघ की जगाधरी इकाई के चेयरमैन

Sun, 19 Jan 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बैठक नगर निगम कार्यालय के संघ कार्यालय में हुई। इस दौरान विक्की पारचा को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई जगाधरी का चेयरमैन बनाया गया।
जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की 19 जनवरी को जींद में होने वाली राज्यस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन, निगम में कार्यरत पे-रोल कर्मचारियों के समान काम समान वेतन का एरियर, कर्मचारियों की लोकल दिक्कतों व इकाई में आ रही सांगठनिक समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इकाई के पूर्व प्रधान विक्की पारचा की ओर से पारिवारिक दिक्कतों के कारण यूनियन से कई माह पहले इस्तीफा दे दिया गया था। यूनियन की कार्यप्रणाली को सही ढंग से चलाने और संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों की मंजूरी के बाद विक्की पारचा को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई जगाधरी के चेयरमैन के पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
इकाई के सभी पदाधिकारियों ने जींद कन्वेंशन में शामिल होने का भी निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित दोनों इकाइयों के प्रधान मुकेश कुमार व पपला ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत पे-रोल सफाई कर्मचारियों का दिसंबर-2017 से समान काम समान वेतन का एरियर जोकि हर कर्मचारी का लाख डेढ़ लाख रुपये बनता है, सभी कर्मचारियों का लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये एरियर बनता है। इसके लिए कर्मचारी संघर्षरत है।
विज्ञापन

अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। जल्द दोनों इकाइयों के सफाई कर्मचारियों की बैठक बुलाकर सभी की सहमति से निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। मौके पर एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, नगर पालिका संघ के मुख्य सलाहकार जरनैल चनालिया, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, राजन सहोत्रा, जनकराज, श्रीचंद, आकाश मचल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें