फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन बने मुसीबत

Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जगाधरी मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने नो पार्किंग में वाहन खड़े होने से कार्यालय में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगाधरी मुख्य सड़क से मिनी सचिवालय में प्रवेश करने वाले दोनों मुख्य गेट के रास्ते के दोनों ओर चार पहिया व दो पहिया वाहन खड़े होने से हादसों का कारण बन रहे है।
मुख्य मार्ग से सचिवालय की ओर से मुड़ने वाले वाहनों को सड़क के दूसरी ओर देखने में परेशानी होती है। जिसके कारण सामने से आ रहे वाहन का पता नहीं चलता है। मिनी सचिवालय में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, न्यायालय परिसर, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग का कार्यालय, डीएसपी का कार्यालय होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों लिए आते हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक लापरवाही चार पहिया वाहन चालक बरतते है। ज्यादातर लोग अपने वाहनाें को सचिवालय के मुख्य गेट के सामने ही लगा देते है। पार्किंग संचालक पूरा दिन खाली बैठकर अपने घर को चला जाता हैं। वहीं लघु सचिवालय में अपने कामों के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती हैं। कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा रास्ते में पार्क हुए वाहनों के चालान भी किए गए।
चालान के बाद चेतावनी को लेकर बोर्ड लगाए गए है। इसके बाद भी लोग पार्किंग पर्ची कटवाने से बचते हुए अपने वाहनों को मेन रास्ते में वाहनों को खड़ा करके दूसरों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस के द्वारा रास्ते पर नो पार्किंग जोन ,यहां गाड़ी पार्क करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना का बोर्ड भी लगा रखा हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी उपभोक्ताओं के द्वारा वाहनों को खड़ा की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कई बार अधिकारियों की गाड़ी को भी रास्ते से गुजरने में परेशानी होती हैं। अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें