संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक गोबिंदपुरी में पीएनबी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ब्लड सैंपल बुकिंग शिविर लगाया गया। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चमन लाल ने बताया कि बैंक से रिटायर्ड साथियों के लिए बैंक ने बजाज एलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ मुफ्त लैब टेस्ट का करार किया है।
शाखा प्रबंधक सुभाष ने बताया कि उन्हें गर्व है कि वह कुछ रिटायर्ड साथियों के लिए कोई सोशल कार्य कर पा रहे हैं, क्योंकि ये हमारे प्रीमियम ग्राहक भी हैं। इन सभी के पास 35 सवे 40 साल का तजुर्बा भी है। इनका सुझाव हमारा मार्गदर्शक होगा। एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अनिल पराशर ने कहा कि साल में पंजाब नेशनल बैंक के पेंशनर एक बार अपना और अपनी पत्नी का लैब टेस्ट फ्री करवा सकते हैं।
शिविर का उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक गोबिंदपुरी के सीनियर मैनेजर सुभाष ने किया। संचालन करने वाले सदस्य अनिल पराशर, एसपी कांबोज, विनोद तनेजा, विनोद गर्ग को सम्मानित किया गया। शिविर में 32 रिटायर्ड कर्मचारियों ने टेस्ट की बुकिंग करवाई। मौके पर चंद्रमनी भाटिया, एमपी कालरा, तिलक राज खंडूजा, विनोद गर्ग, तीर्थ सिंह बिष्ट, विनोद तनेजा, चंद्रशेखर, एमटी टप्परवाल, सुखदेव गिल उपस्थित रहे।