फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों के वाहनों की कल से होगी जांच

Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की तरफ से 22 जनवरी से निजी स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में बसों की खामियों को दूर करने के लिए निजी स्कूलों के पास केवल एक ही दिन का समय है। जिले में 700 स्कूली वाहन आरटीए कार्यालय में पंजीकृत हैं। गत माह आरटीए की ओर से 43 बसों के चालान कर साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना किया गया था।
जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर ने बताया कि स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए कि वह अपने वाहनों की जांच करा सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें। ताकि कोई परेशानी न आए और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। किसी भी स्कूल को बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। द
विज्ञापन

स्तावेजों सहित अन्य सभी वाहन नियमों पर खरे उतरने चाहिए। इसलिए बुधवार से एक बार फिर से अभियान चला कर बसों की जांच करने का निर्णय लिया गया है। बसों सहित अन्य वाहनों जांच की जाएगी। यदि खामी मिलेगी तो चालान व जब्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल बस के अंदर जीपीएस, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा, फायर एग्जीक्यूशर होना अनिवार्य है। साथ ही चालक की पुलिस वैरिफिकेशन, आइ कार्ड, फर्स्ट एड बाक्स, आरटीए से अनुमति प्राप्त रूट मैप, स्कूल बस का इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र के अलावा फिटनेस पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें