फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आश्वासनों के तीन महीने पूरे, काम अधूरे

Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गत विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का लान वार्ड 21 के राजीव गार्डन के लोगों के काम नहीं आया। कॉलोनी को पक्की गलियां व नालियां नसीब नहीं हो पाई हैं।
हालांकि चुनाव बहिष्कार ऐलान पर सितंबर में मौजूदा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व नगर निगम अफसरों से चुनाव संपन्न होने पर गलियां-नालियां बनने का आश्वासन मिला था। निवासियों की मानें तो कॉलोनी 1984-85 में बनी थी, पर यहां पक्की गलियों व नालियों जैसी मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं मिलीं। इस बारे में वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम मेयर, रादौर विधायक व कुरुक्षेत्र सांसद व सीएम के नाम मांग पत्र दे चुके हैं, पर कार्रवाई नहीं हुई। गत विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कॉलोनी के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का लान कर इसके बैनर कॉलोनी की गलियों में लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उस समय रादौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने निवासियों को लिखकर दिया था कि वह स्वयं या पार्टी हारे या जीते स्वयं वार्ड की गलियाें-सड़कों व पानी की निकासी के लिए नालियां बनवाने का वादा करता हूं और यह कार्य चुनाव होने के छह माह के अंतर्गत कराने का पाबंद रहूंगा। नगर निगम से डीएमसी ने भी चुनाव संपन्न होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। चुनाव के तीन माह बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें