फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साझी दीवार की रकम दिलवाए बिना ही शहरी विकास प्राधिकरण ने दी एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-17 निवासी महिला को पड़ोसी से कॉमन वॉल (साझी दीवार) की राशि दिलवाए बिना हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने पड़ोसी को कंप्लीशियन सर्टिफिकेट दे दिया। सर्टिफिकेट मिलने के बाद पड़ोसी बनाए मकान में शिफ्ट हो गया है। वहीं, महिला कॉमन वॉल की राशि लेने के लिए कभी पड़ोसी तो कभी एचएसवीपी कार्यालय के चक्कर लगा रही है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
पिछले महीने से पीड़िता को कई बार कार्यालय बुलाया गया है। आरोपी है अधिकारी समझौता करने का दबाव बनाते हैं। आला अधिकारियों से शिकायत के बाद पीड़िता ने अब शिकायत एसडीएम और सीएम विंडो पर की है।
विज्ञापन

किरण गुप्ता बताया कि सेक्टर-17 में मकान नंबर 2417 उसका है। उनके पड़ोस में प्लाॅट नंबर 2414 पर संजीव कुमार ने मकान बनवाया है। संजीव के मकान में उनकी दीवार है जो साझी है। दीवार उनकी बनाई हुई है तो संजीव को साझी दीवार निर्माण की आधी राशि उनकी देनी है। जिसका उन्होंने आर्किटेक्ट से एस्टीमेट बनवाकर दे दिया। इसके बाद भी पड़ोसी ने उन्हें इसकी राशि नहीं दी।
विज्ञापन

संदीप गुप्ता ने बताया कि यह एस्टीमेंट विभाग के आर्किटेक्ट से बनवाया है। जिसकी कुल कीमत 119932 रुपये बनती है। जिसकी आधी राशि 59966 रुपये है। राशि दिलवाने की जिम्मेदारी विभाग की है। वहीं, विभाग के कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत करके उनके (मालिक) एनओसी के बिना ही संजीव को कंप्लीशियन सर्टिफिकेट दे दिया। करीब दो महीने पहले संजीव ने नए मकान में शिफ्ट कर लिया है। पीड़ित महिला के अनुसार, उन्होंने विभाग में इसकी शिकायत की परंतु अधिकारी बार बार कार्यालय बुलाकर परेशान कर रहें हैं। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की। एसडीएम के आदेशों के बाद भी विभाग ने राशि नहीं दिलवाई। परेशान होकर इसकी शिकायत अब सीएम विंडो पर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें