फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस को देखकर शराब गटक खाली पव्वा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस गश्त के दौरान एक युवक ने पकड़े जाने के डर से पुलिस के सामने ही शराब का पव्वा मुंह से लगा लिया और सबूत मिटाने के इरादे से खाली पव्वा सड़क पर पटककर तोड़ दिया। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी ज्यादा देर तक नहीं बच सका और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।
डायल 112 पर तैनात ईएचसी संदीप कुमार बुधवार को अपनी टीम के साथ सेक्टर-17 पार्ट-2 क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मकान नंबर 3215 के सामने पार्क से सटी सड़क पर एक व्यक्ति दाहिने हाथ में अंग्रेजी शराब का पव्वा लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही उस व्यक्ति ने सामने से पुलिस वाहन को आते देखा, उसने घबराहट में तुरंत पव्वे को खोलकर शराब पी ली। इसके बाद खाली पव्वा पुलिस की गाड़ी के सामने ही सड़क पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया।
विज्ञापन

यह पूरी घटना पुलिस कर्मियों के सामने घटित हुई। पुलिस ने तुरंत वाहन रोककर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पवन कुमार निवासी गांव पावली कलां, जिला यमुनानगर के रूप में बताई। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-17 हुड्डा की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसआई लाभ सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें