कुछ युवकों ने रहीमियां कॉलोनी में घर में चारपाई पर लेटे व्यक्ति पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रहीमियां कालोनी निवासी गुलिस्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम 4.30 बजे वह घर के कामकाज में लगी हुई थी और उसका पति कमरे में चारपाई पर लेटा हुआ था। अचानक से गली से कुछ युवकों के बोलने की आवाज आई जो कह रहे थे कि सोनू को बाहर निकालो उसकी गर्दन काटेंगे। इस दौरान उनमें से दो युवक बाहर से अचानक हमारे घर में अंदर घुस गए और उसके पति से मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर वह कमरे की तरफ दौड़ी तो देखा उसकी पति की बाजू लहूलुहान थी। उसने उनको रोकने का प्रयास किया तो वे उसे धक्का देकर घर से बाहर निकल कर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गए। थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि रहीमियां कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है