यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप और दराजपुर के बीच रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस को दी। पुलिस टीम में शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
अधेड़ का शव डाउन लाइन से बाहर पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। तलाशी लेने पर जेब से कुछ दवाएं और एक चाबी बरामद हुई। उसके बाएं हाथ में घड़ी बंधी थी। हालांकि उसके पास ऐसा कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि हादसे के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर जांच जारी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद