फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसों का सबब बन रहे बेलगाम डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की सड़कों पर ओवरलोड ट्राले व डंपर हादसों का सबब बन रहे हैं। ये डंपर रोजाना खनन जोन से अन्य जगहों पर चल रहे विकास कार्याें के लिए क्षमता से अधिक सामग्री भर कर चलते हैं। क्षमता से अधिक वजन होने के कारण ये अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों से टकरा जाते हैं । जिले में आए दिन ये डंपर किसी ना किसी अन्य वाहन में टक्कर मारकर बड़े हादसों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

आरटीए विभाग के अनुसार इस साल 2083 वाहनों के चालान कर 7 करोड़ 62 लाख 72 हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा किए हैं। विभाग ने ये राजस्व इक्ट्ठा कर बड़े अधिकारियों की नजर में अपनी पीठ जरूर थपथपा ली, परंतु इन सब के बाद भी सड़कों पर ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट व रेडियम टेप के सड़कों पर दिनरात चल रहे हैं। उधर, धुंध का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में ये डंपर और भी घातक हो जाते हैं। चूंकि रेडियम टेप इत्यादि न लगे होना ये दूसरे वाहनों के लिए दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। ऐसे में वाहन चालक खुद अपने बचाव के उपाय करते दिख रहे हैं।
जिले में हुए हादसों पर एक नजर
इंटीग्रेटिड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस की रिपोर्ट के अनुसार जिले में वर्ष 2023 में 429 सड़क दुर्घटनाओं में 234 लोगों की मौत और 397 लोग घायल हुए। इनमें सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं कोहरे के पीक सीजन यानी दिसंबर से हुई। दिसंबर-2023 में 44 सड़क हादसे हुए, जिनमें 23 लोगों की मौत और 39 लोग घायल हुए। इसी तरह वर्ष 2024 में जनवरी से मई तक 88 सड़क दुर्घटनाओं में 94 लोगों ने जान गंवाई और 62 लोग घायल हुए। इस तरह 17 माह में कुल 517 सड़क हादसों में 328 मौत व 459 लोग घायल होने का आंकड़ा है। गत जून से अक्तूबर के बीच भी सड़क हादसे हुए। इनमें अलग-अलग वजह रही। अधिकांश में कोहरा, सड़कों पर अधूरे सुरक्षा मानक व यातायात नियमों का पालन न होना और जरूरी एहतियात न बरतना सड़क हादसों की वजह बनी।
विज्ञापन


विभाग की तरफ किए गए चालान

माह चालान राशि
24 जनवरी 350 10977100
24 फरवरी 294 10192500
24 मार्च 181 7480100
24 अप्रैल 180 9901500
24 मई 117 5427800

24 जून 167 6939700
24 जुलाई 107 5185100
24 अगस्त 192 7385400
24 सितंबर 94 3568100
24 अक्तूबर 245 5930100
24 नवंबर 156 3284600
कुल 2083 76272000
-
वर्जन
हमारी टीमें दिन और रात इस प्रकार के डंपरों पर कार्रवाई कर चालान कर रही है। हमने जनवरी से अब तक 2083 चालान किए हैं। खनन जोन के डंपरों को भी पकड़कर उनका भारी जुर्माना किया जा रहा है।
विज्ञापन

-विकास यादव, इंस्पेक्टर, आरटीए यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें