फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टायर फटने से बेकाबू डंपर पलटा

Mon, 03 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बंदा सिंह बहादुर चौक पर रविवार अलसुबह मिट्टी से भरे डंपर का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुआ डंपर ट्रांसफार्मर पर पलट गया। इस दौरान डंपर की टक्कर से पुलिया की दीवार भी टूट गई। गनीमत रही कि डंपर चालक सुरक्षित रहा।
इस दौरान यातायात बाधित होने से वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कराया। साढौरा थाने के एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मिट्टी से लदा डंपर साढौरा से बराड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बंदा सिंह बहादुर चौक पर पहुंचने पर इस डंपर का टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे डंपर अनियंत्रित होकर पहले तो बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराया और उसके बाद पुलिया की दीवार को तोड़ते हुए पलट गया। इस हादसे के कारण तार टूटने से बिजली सप्लाई ठप होने हो गई। वहीं तार लटकने की वजह से आवाजाही बाधित हो गई। इस हादसे के कारण डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें