फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्मेनिया भेजने के नाम पर दो युवकों से सात लाख ठगे

Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव जुब्बल के दो युवकों को आर्मेनिया भेजने के नाम पर एजेंट ने सात लाख रुपये ऐंठ लिए। रुपये वापस मांगने पर एजेंट ने युवकों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गांव जुब्बल निवासी सोम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटे अंक्षित व पड़ोसी अनिल कुमार का बेटे लक्ष्य की इंस्टाग्राम पर अभिषेक निवासी बुबका के साथ बात हुई थी। अभिषेक ने अंक्षित व लक्ष्य को बताया कि वह लोगों को विदेश में भेज कर रोजगार दिलाने का काम करता है। इसके बाद अंक्षित व लक्ष्य से अभिषेक रादौर में मिला। उसने बताया कि वह उनको 3.50-3.50 लाख रुपये में आर्मेनिया भिजवा देगा।
विज्ञापन

इसके बाद अभिषेक अंक्षित व लक्ष्य से सितंबर-2023 में रादौर बसस्टैंड पर मिला और तीन माह में विदेश भेजने का आश्वासन दिया। अंक्षित ने अभिषेक के खाते में 17 अक्टूबर 2023 को 50 हजार रुपये डाले। 18 अक्टूबर को 20500 रुपये डाले। 19 अक्टूबर को गुगल पे से 95 हजार रुपये व 20 अक्टूबर को 17 हजार रुपये दिए।
कुल रकम एक लाख 82 हजार 500 रुपये अभिषेक को अदा किए। इसके बाद अभिषेक ने उन्हें सारी राशि ऑनलाइन देने की बजाय कैश में देने की बात कही। इसके बाद अनिल कुमार ने अपने बेटे लक्ष्य के लिए अभिषेक को साढ़े तीन लाख रुपये की पूरी राशि का नकद भुगतान की। अभिषेक ने उनके दस्तावेज भी लिए, जिसमें युवकों के पासपोर्ट की कॉपी, आधार कार्ड व प्रमाणपत्र शामिल थे।
इसके बाद अभिषेक ने दोनों युवकों के वीजे आने की बात कहकर उनसे बकाया राशि अदा करने के लिए कहा। इसके बाद बकाया एक लाख, 67 हजार 500 रुपये की राशि अदा की गई। राशि लेने के बाद अभिषेक ने कहा कि अभी अर्मिनिया में काम नहीं चल रहा है, इसलिए वह युवकों को अजरबैजान भेजेगा। इसके बाद अभिषेक ने फोन बंद कर दिए।
विज्ञापन

इसके बबाद आरोपी एजेंट अभिषेक ने लक्ष्य व अंक्षित को विदेश नहीं भेजा। बाद में दोनों को 3.50-3.50 लाख रुपये के चेक थमा दिए। साथ ही कहा कि चेक बैंक में अभी न लगाए, यह चेक गारंटी के तौर पर दे रहा है। आश्वासन दिया कि उनके पैसे जल्द वापस कर देगा और चेक वापस ले लेगा, पर एजेंट ने राशि वापस नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें