फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला से दो युवकों ने झपटी सोने की चेन

Sun, 20 Apr 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लालद्वारा रोड पर जिम से घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तेजली रोड सुंदर नगर निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी कविता देवी लालद्वारा रोड स्थित फिटनेस जिम जाती है। शुक्रवार शाम पांच बजे कविता जिम से एक्टिवा पर घर लौट रही थी। जब वह जिम से दूरी गली में अरोड़ा कन्फेशनरी के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी हाथ नहीं लगे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें